शम्मी कपूर के हैंडसम पोते को क्या आपने देखा ? बॉलीवुड से कोसों दूर रहता हैं कपूर फैमिली का यह बेटा,करता हैं यह काम - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 14, 2025

शम्मी कपूर के हैंडसम पोते को क्या आपने देखा ? बॉलीवुड से कोसों दूर रहता हैं कपूर फैमिली का यह बेटा,करता हैं यह काम

कपूर फैमिली के कई चिराग ने तो फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा है, हालांकि कपूर खानदान की कम ही लड़कियां बॉलीवुड में आईं, लेकिन सिनेमा की सबसे बड़ी फैमिली के कुछ पुरुष भी ऐसे हैं, जिन्होंने सिनेमा की दुनिया से खुद को दूर रखा हुआ है. इसमें एक नाम हैं विश्व प्रताप कपूर का. यह हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान की नींव रखने वाले पृथ्वीराज कपूर के बेटे शम्मी कपूर के पोते हैं. विश्व कपूर एक्टर आदित्य राज कपूर के बेटे हैं. विश्व कपूर फिल्मी दुनिया से दूर हैं और एक प्राइवेट लाइफ जीने में विश्वास रखते हैं. आइए जानते हैं 'जंगली' फेम स्टार शम्मी कपूर के पोते  विश्व प्रताप कपूर के बारे में.

शम्मी कपूर के पोते

आदित्यराज कपूर की एक बेटी तुलसी कपूर और बेटे विश्व कपूर हैं. तुलसी एक सिंगर हैं, तो विश्व लाइमलाइट से दूर अपने काम में बिजी रहते हैं. 41 साल के विश्व कपूर का जन्म मुंबई में हुआ. उन्होंने बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है. विश्व ने यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉयस (यूएस) से स्नातक किया है. शम्मी कपूर के पोते फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों पर एक्टिव हैं, लेकिन अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं. विश्व ने 30 सितंबर 2020 में शैली कपूर से शादी रचाई. वह करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर, अरमान और आदर जैन के कजिन हैं. विश्व को कभी भी बी-टाउन और कपूर फैमिली की पार्टी में नहीं देखा जाता है.

शम्मी कपूर के बेटे

वहीं, बात करें विश्व प्रताप कपूर के स्टार पिता आदित्य राज कपूर की तो उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. आदित्य को सत्यम शिवम सुंदरम, गवाही, दिल तो बच्चा है जी और यमला पगला दीवाना 2 में देखा गया है. आदित्य ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर स्टार ताऊ राज कपूर की फिल्म बॉबी के लिए काम किया है. इसके अलावा धर्म-कर्म, गिरफ्तार और अजूबा में भी असिस्टेंट डायरेक्ट के तौर पर काम कर चुके हैं. आदित्य राज कपूर को बाइक चलाने का बहुत शौक है और वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.


 



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/1zUZpjP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages