अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में आज कर सकते हैं सरेंडर - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 24, 2023

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में आज कर सकते हैं सरेंडर

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जॉर्जिया चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में सरेंडर करने अटलांटा के लिए उड़ान भर चुके हैं. रायटर्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप और 18 अन्य लोगों के खिलाफ जॉर्जिया चुनाव में गड़बड़ी करने और चुनाव नतीजों को पलटने की कोशिश के आरोप में बीते हफ्ते ही आरोप तय किए गए हैं. ट्रंप ने ट्वीट करके बताया कि वो गिरफ्तार होने जा रहे हैं. वह अमेरिकी समय से शाम करीब 7:30 बजे सरेंडर करेंगे.

इस मामले में ट्रंप को 2 लाख डॉलर का बॉन्ड भरना होगा. फुल्टन काउंटी के शेरिफ ऑफिस ने बताया है कि ट्रंप के सरेंडर को देखते हुए काउंटी जेल के आसपास लोगों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा, ताकि कानून व्यवस्था के लिए कोई समस्या पैदा ना हो सके.

जॉर्जिया की एक ग्रैंड जूरी ने 14 अगस्त, 2023 को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया था. उन पर राज्य में उनकी 2020 की चुनावी हार को पलटने के कथित प्रयासों से संबंधित धोखाधड़ी और गुंडागर्दी सहित अन्य 12 आरोप लगाए गए थे. ट्रंप के पूर्व वकील रूडोल्फ गिउलिआनी और व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज सहित ट्रंप के 18 सहयोगियों को भी योजना में उनकी कथित भागीदारी के लिए धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था.



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/G5X3aTb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages