बाड़मेर सेक्सटोर्शन मामले में ईडी ने कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन को पूछताछ के लिए बुलाया - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 21, 2023

बाड़मेर सेक्सटोर्शन मामले में ईडी ने कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन को पूछताछ के लिए बुलाया

राजस्थान में बाड़मेर सेक्सटोर्शन रैकेट मामले में ईडी ने कांग्रेस एमएलए मेवाराम जैन को दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया है. ये पूछताछ बुधवार को होनी है. मेवाराम जैन बाड़मेर से 3 बार से कांग्रेस के एमएलए हैं और इस बार फिर से उम्मीदवार हैं.

सेक्सटोर्शन के इस हाई प्रोफाइल रैकेट की ईडी मनी लॉड्रिंग के तहत जांच कर रही है. इस मामले पर विधायक मेवाराम ने कहा था कि उन्हें भी ब्लैकमेल किया जा रहा था.

राजस्थान पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि 5 करोड़ से ज्यादा की जबरन वसूली की जा रही थी.

राजस्थान पुलिस ने ये केस रामस्वरूप नाम के एक शख्स की शिकायत पर दर्ज किया था. उस पर कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने हाल ही में आरोप लगाया था कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था.

सूत्रों के मुताबिक हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद विधायक ने दावा किया है कि ये एक पुराना मामला है. प्रवर्तन निदेशालय कथित तौर पर मेवाराम जैन सीडी को देखेगा और जांच करेगा कि क्या कुछ लोग उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे?
 



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/XpClhNU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages