भोपाल के सतपुड़ा भवन में भीषण आग, घंटों की कोशिश के बाद भी उठ रही लपटें, IAF का दस्ता बुलाया गया - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 12, 2023

भोपाल के सतपुड़ा भवन में भीषण आग, घंटों की कोशिश के बाद भी उठ रही लपटें, IAF का दस्ता बुलाया गया

भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयों वाले ‘सतपुड़ा भवन' (Satpura Bhawan) की तीसरी मंजिल पर सोमवार को भीषण आग लग गई जिसके बाद अधिकारियों को आग बुझाने के लिए सेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और तेल कंपनियों की दमकल की गाड़ियां मंगवानी पड़ीं. जानकारी के अनुसार आग आदिवासी कल्याण विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के सरकारी भवन की तीसरी मंजिल से शुरू हुई, जल्द ही चौथी, पांचवीं और छठी मंजिल तक फैल गई, स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में महत्वपूर्ण सरकारी फाइलें भी जलकर खाक हो गई.

रक्षा मंत्री के निर्देश पर एयरफोर्स के 32 विमान और एमआई 15 हेलीकॉप्टर आज रात भोपाल पहुंचेंगे. वे सतपुड़ा भवन के ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करेंगे.  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अग्निशमन अभियान की प्रगति की निगरानी स्वयं कर रहे हैं. उन्होंने आग के कारणों की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), प्रमुख सचिव (शहरी विकास), प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) और एडीजी (अग्निशमन) को शामिल करते हुए जांच पैनल भी गठित किया है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार सतपुड़ा के जिस तल में आग लगी है, उसमें मूल रूप से तीन विभाग हैं, आदिम जाति कल्याण विभाग, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग. मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी दूरभाष पर चर्चा कर सतपुड़ा भवन में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/IOYBJsF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages