Video: बंदर से मस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा, बाल खींचकर सिखाया सबक - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 26, 2023

Video: बंदर से मस्ती करना लड़की को पड़ा महंगा, बाल खींचकर सिखाया सबक

Monkey Viral Video: कई जानवर स्वभाव से शांत होते हैं, तो कुछ काफी खूंखार. वहीं कुछ काफी चंचल भी होते हैं जैसे बंदर, यह कब खेलते-खेलते गुस्से में आ जाएं कह नहीं सकते. खासकर तब जब ये पिंजरे में हों. पिंजरे में बंद किसी भी जानवर से छेड़खानी करना भारी पड़ सकता है. बावजूद इसके लोग ऐसा करने से बाज नहीं आते. सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं, जिसमें कुछ लोग अपने इस कारनामे के कारण, खुद अपने लिए ही मुसीबत खड़ी कर लेते हैं. हाल ही में इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं, जिसमें एक लड़की को बंदर से पंगा लेना महंगा पड़ता नजर आ रहा है.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की को चिड़ियाघर के अंदर बंदर को परेशान करते देखा जा रहा है, जिसके बाद बंदर उस लड़की को ऐसा सबक सीखाता है, जिसके बारे में शायद उसने अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा. यह बात तो सब जानते हैं कि, बंदरों को उनकी बदमाश प्रवृत्तियों के लिए जाना जाता है. अगर कोई चीज उनके मन मुताबिक न हो, तो वह उसे खराब भी कर सकते हैं. कई बार तो वो लोगों को ऐसा सबक सीखा देते हैं, जो उन्हें जीवनभर याद रहता है, जैसा कि वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियो में एक लड़की को चिड़ियाघर में एक बंदर को परेशान करते और उस पर हाथ चलाते देखा जा रहा है. ऐसा होने पर बंदर काफी चिढ़ जाता है और लड़की के नजदीक आते ही मौका पाकर उसके सिर के बाल पकड़ लेता है.

वीडियो में आगे बंदर लड़की के बालों को अपने हाथों से खींचता नजर आ रहा है. इस दौरान वहां मौजूद कई लोग लड़की की मदद के लिए आगे आते दिखाई देते है, जो बंदर को डरा कर वहां से पीछे हटने को मजबूर करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

* ""'Video:'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' चंद मिनट में 'मौत को दी मात' देकर इस तरह बचाई जान
* 'कभी देखा है किसी पक्षी को स्मोकिंग करते? ट्विटर पर वायरल हुआ हैरान कर देने वाला Video
* "Video: ग्रैविटी ने बदल दी पानी की चाल, इस शहर में ऊपर की ओर बहता पानी

देखें वीडियो- बच्चों के पार्क में घुसा हाथी, फिर क्या हुआ देखें



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/tyqcdhm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages