राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण को साधने में जुटी बीजेपी - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, April 2, 2023

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरण को साधने में जुटी बीजेपी

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे राजस्थान में आने वाले चुनाव में भाजपा का चेहरा नहीं होंगी. इसलिए पार्टी ने जाति के अंकगणित को सही करने के लिए आवश्यक उपाय किए हैं.  पिछले महीने ही पार्टी ने राज्य इकाई का नेतृत्व करने के लिए जाट नेता को हटा कर एक ब्राह्मण चेहरे को चुना  था. वहीं रविवार को एक अन्य राजपूत नेता के कद को बढ़ाकर पार्टी ने राजनीतिक रूप से शक्तिशाली राजपूत समुदाय को साधने का प्रयास किया है.

रविवार को जयपुर में विधायकों की बैठक में, पार्टी ने विपक्ष के उप नेता राजेंद्र राठौर को विपक्ष के नेता के रूप में पदोन्नत किया. गौरतलब है कि यह पद पार्टी के दिग्गज गुलाब चंद कटारिया के राज्यपाल बनने के बाद खाली हुआ था. पिछले महीने ही पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे और चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. जोशी ने सतीश पूनिया का स्थान लिया था, जिन्हें विपक्ष का उप नेता बनाया गया है . पार्टी की तरफ से तीनों समुदायों, जाट, राजपूत और ब्राह्मणों को खुश रखने की कोशिश की गई है.

बताते चलें कि 2018 में, बीजेपी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव में गई थी, जिन्होंने दावा किया था कि राजस्थान में सभी 36 समुदाय में उनकी पकड़ है. वसुंधरा राजे ग्वालियर की एक क्षत्रिय परिवार से आती है. जिन्होंने जाट धौलपुर शाही परिवार में शादी की थी.उनकी बहू गुर्जर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं.
 



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/u9ptNo7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages