शाहरुख की फैमिली ने सलमान खान के साथ खूब खिंचवाई फोटो, वीडियो में भाईजान के साथ यूं नजर आए गौरी, सुहाना और आर्यन - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, March 31, 2023

शाहरुख की फैमिली ने सलमान खान के साथ खूब खिंचवाई फोटो, वीडियो में भाईजान के साथ यूं नजर आए गौरी, सुहाना और आर्यन

मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) की बहुत ही धूमधाम के साथ ग्रैंड ओपनिंग हुई. ग्रैंड ओपनिंग ऐसी कि जिसमें दुनिया भर से सितारों का मेला लगा. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, आमिर खान, करीना कपूर और रजनीकांत नजर आए. यही नहीं, शाहरुख खान की पूरी फैमिली गौरी खान, सुहाना खान और आर्यन खान भी मौजूद थे. आर्यन खान जहां मम्मी गौरी खान और बहन सुहाना खान के साथ नजर आए. उनके कई फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हुए. लेकिन इस बीच एक वीडियो इस इवेंट से आया है जिसमें शाहरुख खान की फैमिली सलमान खान के साथ नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, इस वीडियो में सलमान खान के साथ सुहाना खान, गौरी खान और आर्यन खान फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं. गौरी खान खान ने गाउन पहन रखा है वहीं सुहाना खान ने भी लाल रंग का गाउन पहना हुआ हैं. वहीं आर्यन खान स्टाइलिश अंदाज में दिख रहे हैं तो वहीं भाईजान ब्लैक सूट में पूरे स्वैग के साथ दिख रहे है.

सलमान खान, गौरी खान, आर्यन खान और सुहाना खान के इस वीडियो पर फैन्स के खूब कमेंट आ रहे हैं. फैन्स ने बहुत ही रेयर मौका बताया है तो वहीं एक कमेंट आया है कि सभी गुड लुकिंग खांस हैं. तो वहीं एक कमेंट आया है, 'आर्यन ने 1000 साल में पहली बार स्माईल की है.'



from NDTV India - Pramukh khabrein https://ift.tt/9QRu5bS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages