एक विवाह ऐसा भी ! दूल्हा-दुल्हन ने गाया राष्ट्रगान, लहराया तिरंगा, देखें VIDEO - Travel & Tech

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 30, 2019

एक विवाह ऐसा भी ! दूल्हा-दुल्हन ने गाया राष्ट्रगान, लहराया तिरंगा, देखें VIDEO

गणतंत्र दिवस की पूरे देश भर में धूम रही लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि गणतंत्र दिवस के खास मौके पर डीजे पर एक शादी में गाने भी राष्ट्रीय धुन पर बज रहे हो और दूल्हा दुल्हन फेरे से पहले राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हो. जी हां यह कर दिखाया है मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा में एक जोड़े ने. परिणय रिसोर्ट में शादी की रस्म शुरू होने से पहले दूल्हा दुल्हन ने बकायदा राष्ट्रध्वज का वन्दन किया. दूल्हा-दुल्हन ने झंडा फहराया और राष्ट्रगान भी गाया. उसके बाद शुरू हुई शादी की रस्में. दूल्हा है शुजालपुर का अंकित जो चार्टर्ड अकाउंटेंट है और दुल्हन पायल है दलोदा की जो खुद एक शिक्षिका है. गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले इन्होंने सुबह राष्ट्रध्वज फहराया, राष्ट्रगान गाया और उसके बाद शुरू हुई शादी की दूसरी रस्में. इसके बाद सारे बाराती राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गानों पर जमकर थिरके.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2CU1epU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages