गोपालगंज में मोब लिंचिंग का मामला एक बार फिर सामने आया है. बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया और सरेआम पिटाई की गई. भीड़ ने युवक की तबतक पिटाई की जबतक की वह बेहोश नहीं हो गया. घटना नगर थाना के जंगलिया चौक की है. पीड़ित युवक का नाम अर्जुन साह है. जानकारी के मुताबिक जंगलिया मोहल्ले चौक के पास कुछ दुकानदारों को सूचना मिली कि एक युवक बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा है. इसी सूचना और शक के आधार पर युवकों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की. वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे भीड़ युवक की लात घूंसों और बेल्ट से पिटाई कर रही है. बाद में भीड़ ने उसके नाख़ून तक उखाड़ने की कोशिश की. कुछ देर बाद भीड़ में से कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया.from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2RqXeCz
No comments:
Post a Comment